157 साल पुराने रायपुर के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के जीणोद्धार पश्चात 14 मई को होगा विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव. डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी. स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन की गतिविधियों का मुख्य केंद्र था बांके बिहारी जी का मंदिर. प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने भी मंदिर में आकर किए थे दर्शन



157 साल पुराने रायपुर के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के जीणोद्धार पश्चात 14 मई को होगा विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव. डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार / पुनः निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 14 मई 2026 गुरुवार को होना निश्चित हुआ है. उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के डॉक्टर अशोक सियाराम अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा, बेदी पूजा , अधिवास , शोभा यात्रा यह सभी 8 मई 2026 से प्रारंभ हो जाएंगे, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य श्री ओम प्रकाश जोशी जी के सानिध्य में संपन्न होगी.
“एक सदी से अधिक पुरानी आस्था की अमर गाथा की प्राण प्रतिष्ठा का, नया जीवन देने का समय आ गया है..”
डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने कहा है कि प्रिय भक्तजनों, सज्जनों एवं श्री बांके बिहारी जी के परम प्रेमियों,लगभग 157 वर्ष पहले, सन 1870 में श्रद्धेय श्री बैजू अग्रवाल जी ने रायपुर के हृदय स्थल नयापारा, सदर बाजार में श्री बांके बिहारी मंदिर की नींव रखी थी।यह मंदिर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि अनगिनत भक्तों की आंसुओं-भरी प्रार्थनाओं, नि:स्वार्थ भक्ति और कन्हैया के प्रेम का जीवंत साक्षी है।इस दौरान, श्री बांके बिहारी मंदिर में, भगवान श्री बांके बिहारी जी, बजरंगबली , मां दुर्गा, भगवान श्री शिव पार्वती , पूज्य महालक्ष्मी जी एवं आराध्य श्री अग्रसेन के विग्रह भी होंगे स्थापित. आचार्य श्री नरेंद्र कौशिक जी करेंगे प्रतिदिन की पूजा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉ अशोक अग्रवाल ने बताया की राजस्थान के मंदिरों की कला, यहां इस मंदिर में उकेरी गई है, भगवान श्री बांके बिहारी जी की 5 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा एवं अन्य सभी देवी देवताओं की 3 फुट ऊंची, मकराना के सफेद मार्बल से बनी हुई प्रतिमा जयपुर से बनकर रायपुर पहुंच चुकी है।सैकड़ो मजदूर रात और दिन पिछले दो वर्ष से यहां इस कार्य को पूरा करने के लिए लगातार लगे हुए थे।रायपुर के नयापारा, सदर बाजार स्थित इस 157 वर्ष पुराने श्री बांके बिहारी मंदिर की आस्था इतनी गहरी है कि यहाँ स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों से लेकर बॉलीवुड के महान कलाकारों तक ने आकर दर्शन किए और इस मंदिर को स्वतंत्रता संग्राम की गतिविधियों का केंद्र बनाया।विशेष रूप से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता श्री पृथ्वीराज कपूर (जिन्हें भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है) जब रायपुर आए थे, तो वे इस मंदिर में पहुँचे और दंडवत प्रणाम किया था। कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स और मंदिर ट्रस्ट के संदर्भों में यह वर्णित है कि उन्होंने ठाकुर जी के चरणों में सिर नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया
श्री बांके बिहारी मंदिर सदर बाजार रायपुर के ट्रस्टीगण
श्री डॉ. अशोक अग्रवाल।श्री आत्मबोध अग्रवाल।श्री अखिल नंदकिशोर अग्रवाल।श्री अंकित अशोक अग्रवाल।श्री अजय खेतानश्री गौरीशंकर अग्रवाल (एडवोकेट)श्री श्रीगोपाल अग्रवाल।श्री गौतम नंदकिशोर अग्रवाल।श्री गोविंद अग्रवाल (ठेकेदार)।श्री डॉ. जितेन्द्र सराफ।श्री डॉ मनोज मुरारी लाल अग्रवाल।श्री माधव अग्रवाल।श्री महेंन्द्र बागडोदीया।श्री मनोज सियाराम अग्रवाल।श्री मुनीश शाहश्री नीरज भगवती प्रसाद जालानश्री नवल किशोर अग्रवाल (रामनाथ भीमसेन परिवार)।श्री नंदकिशोर अग्रवाल (नंदू)।श्री निखिल नंदकिशोर अग्रवाल।श्री सुरेश चौधरी।श्री संजय अग्रवाल (अर्चना स्टील)।श्री संजय अग्रवाल (श्रीराम ज्वेलर्स)।श्री सम्पत अग्रवाल (बिधायक)।श्री संकेत अग्रवाल (पिनाकल)।श्री संतोष सिंघल (बांके बिहारी)।श्री संतोष अग्रवाल (स्व. श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल)।श्री सुनील रामअवतार अग्रवाल (बसना)।श्री सुनील रामदास अग्रवाल।श्री सुनील खंडेलवाल।श्री श्लोक मनोज अग्रवाल।श्री शेखर राधेश्याम बंका (एम.आर.)।श्री विनोद अग्रवाल (लाखे नगर)।श्री विजय परमानंद अग्रवाल।श्री विजय अग्रवाल (अग्रवाल आभूषण)।श्री विकास गजानंद अग्रवाल है
श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी गण
श्री अशोक अग्रवाल (अध्यक्ष)।श्री सुरेश चौधरी (सचिव)।श्री विनोद अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)।श्री संजय अग्रवाल (प्रचार प्रभारी)
अर्णव हाल के निर्माण कर्ता
श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में अर्णव हाल का निर्माण स्व. अर्णव सुपुत्र विजय की पुण्य स्मृति में श्री रामकुमार जी मदनलाल जी अग्रवाल आभूषण परिवार के द्वारा किया गया है
विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के सम्माननीय यजमान गण
श्री बांके बिहारी जी की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान-श्रीमती उषा किरण शिव अग्रवाल
श्री दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा यजमान-श्रीमती नेहा विजय सहदेव (जलगांव)
श्री शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान श्रीमती ज्योति मुनीश शाह
श्री महालक्ष्मी जी की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान- श्रीमती कृष्णा सोनी बागबाहरा वाले
श्री अग्रसेन जी की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान- श्री किशन करिश्मा अग्रवाल बागबाहरा वाले
श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यजमान-श्री विनय अग्रवाल (शिवालिक) होंगे
ट्रस्ट का सभी श्रद्धालु भक्त जनों से आग्रह
मंदिर ट्रस्ट ने बताया है कि मंदिर के सभी ट्रस्टी, सह परिवार सहपत्नीक पूजा में बैठेंगे। तथा पूजन का समय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 11.00 बजे तक होगा
श्री बांके बिहारी मंदिर की निर्माण समिति
राजधानी रायपुर के सदर बाजार में स्थापित श्री बांके बिहारी मंदिर निर्माण समिति के डॉ. मनोज अग्रवाल (अध्यक्ष)।डॉ. नंदकिशोर अग्रवाल (नंदु) (सचिव)।एवं अजय खेतान (कोषाध्यक्ष) है










