पल- पल बदलती तमिलनाडु की राजनीति-थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम? लोक भवन ने कहा 116 विधायकों के समर्थन की मिली है चिट्ठी

पल- पल बदलती तमिलनाडु की राजनीति-थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम? लोक भवन ने कहा 116 विधायकों के समर्थन की मिली है चिट्ठी kshititech
टीवीके प्रमुख विजय
पल- पल बदलती तमिलनाडु की राजनीति-थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम? लोक भवन ने कहा 116 विधायकों के समर्थन की मिली है चिट्ठी kshititech
टीवी के ने लोक भवन में जाकर राज्यपाल को दी थी समर्थन की चिट्ठी

थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम? लोक भवन ने कहा 116 विधायकों के समर्थन की मिली है चिट्ठी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -तमिलनाडु में विजय के सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। लोकभवन से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक राज्यपाल को केलव 116 नामों की ही लिस्ट मिली है। इस तरह से अब लग रहा है कि कल शपथ ग्रहण नहीं हो सकेगा।तमिलनाडु में चल रहे सियासी हलचल में एक और नया मोड़ आ गया है। राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर के कार्यालय के सूत्रों ने बताया है कि अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय को कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। इसकी वजह ये है कि वे राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं कर सके हैं। सूत्रों के अनुसार, विजय ने वीसीके, एएमएमके और एक आईयूएमएल विधायक के साथ टीवीके का साथ देने के लिए बातचीत की, लेकिन वे आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल नहीं हो सके। सूत्रों ने आगे बताया कि विजय को बहुमत से दो कम, यानी 116 विधायकों का ही अबतक समर्थन प्राप्त है

डीएमके और एआईडीएमके के साथ आने के संकेत

कहा जा रहा है कि विजय वीसीके और आईयूएमएल से मिला समर्थन पत्र राज्यपाल को नहीं दे सके। बाद में आईयूएमएल और एएमएमके ने टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया। इस बीच, एआईएडीएमके भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन से अलग होने की संभावना तलाश रही है, क्योंकि डीएमके के साथ सरकार बनाने के लिए राजनीतिक समझौते की अटकलें तेज हो रही हैं। ये घटनाक्रम तब सामने आया है जब तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विधानसभा में बहुमत हासिल करने में विफल रहने का हवाला देते हुए टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के अनुरोध को एक बार फिर अस्वीकार कर दिया।

प्रातिक्रिया दे