नंदौर खुर्द पंचायत में फर्जी मास्टर रोल बनाने की शिकायत की भाजपा नेता जीवन राठौर ने. जीवन ने कहा- नहर सफाई के काम में चल रही भारी अनियमितता

नंदौर खुर्द पंचायत में फर्जी मास्टर रोल बनाने की शिकायत की भाजपा नेता जीवन राठौर ने. जीवन ने कहा- नहर सफाई के काम में चल रही भारी अनियमितता kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

नंदौर खुर्द पंचायत में फर्जी मास्टर रोल बनाने की शिकायत की भाजपा नेता जीवन राठौर ने. जीवन ने कहा- नहर सफाई के काम में चल रही भारी अनियमितता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भाजपा नेता जीवन राठौर ने शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत नंदौर खुर्द में वर्तमान में मनरेगा के तहत चल रहे नहर सफाई के कार्य में 40-50 लोगों को बुलवाकर केवल फोटो खिंचवा लेने एवं बाद में वापस भेज देने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.जीवन राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.पंचायत मंत्री विजय शर्मा शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को उपरोक्त शिकायत भेजते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत नंदौर खुर्द में अनेकों संपन्न परिवारों के लोगों का नाम मनरेगा के तहत मजदूर बताकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। तथा नहर सफाई के काम में कई ऐसे- ऐसे लोगों की फोटो खिंचवाकर वापस घर भेज दिया जाता है।तथा इनके द्वारा किसी भी प्रकार का मनरेगा मजदूरी का काम भी नहीं किया जाता एवं फर्जी मास्टर रोल चढ़ाकर इनका भुगतान कर दिया जाता है. एवं सुबह 7:00 बुलाकर ही उनकी फोटो खिंचवा ली जाती है।एवं बाद में इसमें से बहुत से लोग शक्ति के प्राइवेट दुकानों में नौकरियां भी करते हैं. शिकायतकर्ता जीवन राठौर ने कहा है कि ग्राम पंचायत के अनेको ऐसे महिला- पुरुष है। जो की नियमित रूप से मनरेगा के काम में ईमानदारी के साथ मजदूरी करते हुए इस कार्य को संपन्न करवा रहे हैं। किंतु इसके अलावा ऐसे बहुत से फर्जी लोगों के नाम डालकर मनरेगा के काम में मजदूरी भुगतान उठाना घोर अनियमितता को प्रदर्शित करता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading