भाजपा के जीतते ही विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब बंगाल में 15 मई को रिलीज होगी The Bengal Files, बोले- ‘मेरे खिलाफ दर्जनों FIR. बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था इस फिल्म को

भाजपा के जीतते ही विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब बंगाल में 15 मई को रिलीज होगी The Bengal Files, बोले- ‘मेरे खिलाफ दर्जनों FIR. बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था इस फिल्म को kshititech

भाजपा के जीतते ही विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब बंगाल में 15 मई को रिलीज होगी The Bengal Files, बोले- ‘मेरे खिलाफ दर्जनों FIR

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल में अपनी पॉपुलर फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा की चुनावी जीत के बाद अब राज्य में फिल्म रिलीज हो पाएगी. वहीं इस दौरान ऐसी खबरें थीं कि फिल्म फ्राइडे, 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विवेक अग्निहोत्री इन दावों को गलत बताते हुए कहा कि फिल्म पश्चिम बंगाल में अगले शुक्रवार, 15 मई को रिलीज होगी. ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर, 2025 को पूरे भारत में रिलीज हुई थी, लेकिन उस समय पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में इसे रिलीज नहीं होने दिया गया था. मगर राज्य चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद, अग्निहोत्री द्वारा अब ये जानकारी दी गई है कि फिल्म अब बंगाल में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज डेट की खबरों पर रिएक्शन देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘द बंगाल फाइल्स’ इस शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी, बल्कि पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज होगी. फिल्म निर्माता का ये अपडेट आरोप लगाने के महीनों बाद आया है कि फिल्म को बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया.विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि पिछले कुछ समय में उनके खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज कराई गईं और फिल्म को रोकने के लिए लगातार दबाव बनाया गया. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अब दर्शकों तक फिल्म पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं बंगाल में भाजपा की जीत के बाद, विवेक अग्निहोत्री पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘हमारी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया. हम पर हमले और मारपीट की गई. मेरे खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज की गईं. बंगाल में मेरी एंट्री बैन कर दी गई थी.’

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading