बोर्ड परीक्षाओ मे बाराद्वार शहर के ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई. शहर का अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम का स्कूल है ग्रीनफील्ड

बोर्ड परीक्षाओ मे बाराद्वार शहर के ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई. शहर का अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम का स्कूल है ग्रीनफील्ड kshititech
ग्रीन फील्ड के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी
बोर्ड परीक्षाओ मे बाराद्वार शहर के ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई. शहर का अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम का स्कूल है ग्रीनफील्ड kshititech
ग्रीन फील्ड के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षाओ मे बाराद्वार शहर के ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बाराद्वार शहर के ग्रीनफील्ड अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने सत्र 2025- 26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।कक्षा 12वीं में टॉप प्रदर्शन:विद्यालय के छात्र मोचन कुमार राठौर ने 422 अंक (84.4%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तानिया भारद्वाज (84.0%) द्वितीय, श्रेय दास (83.8%) तृतीय, लता राठौर (83.2%) चतुर्थ एवं देवेश कुमार चंद्रा (82.6%) पंचम स्थान पर रहे। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी 70% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 10वीं में शानदार उपलब्धि

कक्षा 10वीं में मनीष कुमार गबेल ने 95.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद वैष्णवी मिश्रा (94.00%), खुशी जोशी (90.83%), पियूष कुमार लहरे (90.50%) एवं गगन साहू (89.83%) ने टॉप-5 में स्थान बनाया।टॉप 6 से 25 तक के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है।विद्यालय का यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि निरंतर मेहनत, बेहतर मार्गदर्शन और अनुशासन से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading