शक्ति के शासकीय अभिभाषक मनोज सिसोदिया की बिटिया सौम्या सिंह बनी डॉक्टर.स्वर्गीय लखीराम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में मिली एमबीबीएस की डिग्री

शक्ति के शासकीय अभिभाषक मनोज सिसोदिया की बिटिया सौम्या सिंह बनी डॉक्टर.स्वर्गीय लखीराम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में मिली एमबीबीएस की डिग्री kshititech
रायगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करते हुए सौम्या सिंह

शक्ति के शासकीय अभिभाषक मनोज सिसोदिया की बिटिया सौम्या सिंह बनी डॉक्टर स्वर्गीय लखीराम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में मिली एमबीबीएस की डिग्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ी सौम्या सिंह सिसोदिया ने अपनी मेहनत और लगन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें एमबीबीएस की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिले के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज सिसोदिया की छोटी पुत्री सौम्या सिंह सिसोदिया को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रायगढ़ द्वारा एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई। कॉलेज परिसर में आयोजित गरिमामयी दीक्षांत समारोह में सौम्या को चिकित्सा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।सौम्या सिंह सिसोदिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ पूर्ण करने के बाद मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय किया था। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। इस उपलब्धि के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने सभी नवप्रशिक्षित चिकित्सकों को समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ भी दिलाई। सौम्या की इस सफलता पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और परिचितों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading