शक्ति जिला पुलिस की खबरें एक साथ- चंद्रपुर पुलिस में अवैध रेत उत्खनन पर करी बड़ी कार्रवाई.05 वाहन किये जब्त. कलमां स्थित महानदी तट पर कर रहे थे अवैध खुदाई एवं परिवहन.मालखरौदा पुलिस ने छपोरा फर्जी बैंक मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार.दुष्कर्म के आरोपी को भी भेजा जेल.जैजैपुर थाना अंतर्गत छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार. पुलिस कप्तान ठाकुर साहब के नेतृत्व में सक्रिय है शक्ति जिले की पुलिस





शक्ति जिला पुलिस की खबरें एक साथ- चंद्रपुर पुलिस में अवैध रेत उत्खनन पर करी बड़ी कार्रवाई. अनेकों वाहन किये जब्त. मालखरौदा पुलिस ने छपोरा फर्जी बैंक मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार.दुष्कर्म के आरोपी को भी भेजा जेल.जैजैपुर थाना अंतर्गत छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार. पुलिस कप्तान ठाकुर साहब के नेतृत्व में सक्रिय है शक्ति जिले की पुलिस
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना चंद्रपुर पुलिस ने रेत के अवैध धंधे में संलिप्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की है.पुलिस अधीक्षक के निर्देशनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चंद्रपुर जितेन्द्र कोसले एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर दबिश दी गई।घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर महानदी की रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए 01 जेसीबी मशीन और 04 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चालकों से रेत उत्खनन से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो उनके द्वारा पेश नहीं किए जा सके।जेसीबी वाहन: नंबर OD 17 AB 2434ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 9964ट्रैक्टर: नंबर CG 11 BD 3353
ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BG 8337ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 2253 वह पुलिस द्वारा जब्त किया गया एवं उक्त सभी 05 वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को इस अवैध उत्खनन की सूचना देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु. से.) ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल।मामले पूर्व में भी 06 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, मामले के फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।आरोपी बैंक में नौकरी लगाने के लिए पीड़ितों का साक्षात्कार लिया था और पीड़ितों से 30,000 रुपये लिया था
शक्ति -दिनांक 04/05/2025 को अपराध क्र. 279/2024 धारा 318(4), 338, 336, 340, 3 (4) Bns के तहत नाम आरोपी पंकज टण्डन पिता स्व. नंदराम टंडन उम्र 31 साल ग्राम मलदाकला थाना हसौद जिला सक्ती। को गिरफ्तार किया गया है मालखरौदा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी जीवराखन कावड़े एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा का रिपोर्ट दर्ज कराया था की आरोपी पंकज, रेखा साहू, मन्दिरदास, अनिल भास्कर, सुभद्रा महंत , एवं अन्य के द्वारा ग्राम छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोल कर 06 व्यक्तियों कों फर्जी न्युक्ति प्रमाण पत्र देकर फर्जी बैंक चला रहा है , रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , दौरान विवेचना आरोपी (१) अनिल भास्कर पिता रामभरोसे उम्र 40 साल, ग्राम दुमहानी थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगगढ़ बिलाईगढ़ को दिनांक 04,10,2024 को गिरफ्तार, (२) नरेन्द्र साहू पिता रामाधार साहू उम्र 30 साल ग्राम कुंवामालगी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को दिनांक 23.10.2025 को गिरफ्तार (३) हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर पिता पारस राम उम्र 31 वर्ष ग्राम तालदेवरी थाना बिर्रा को दिनांक 28.03.2025 गिरफ़्तार, (04) टुकेश्वर दास महंत को दिनांक 23.09.2025 को गिरफ्तार, आरोपिया सुभद्रा महंत को दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा चुका है, प्रकरण में शेष फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 193(8) BNSS के तहत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकजपटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदया सक्ति, डाँ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आज दिनांक 04.05.2026 को प्रकरण के फरार आरोपी पंकज टंडन को पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 03.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया lउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल , शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।
मालखरौदा पुलिस ने किया दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
शक्ति -शक्ति जिले की मालखरौदा पुलिस ने दिनांक 04/05/2026 को अपराध क्र. 107/2026 धारा 64(1), 296, 351(3), 331(4) Bns के तहत नाम आरोपी- शिवकुमार कुर्रे पिता से. आनंद राम कुर्रे उम्र 25 साल ग्राम अमेरा डीह थाना मालखरौदा, जिला सक्ती। को गिरफ्तार किया गया है मालखरौदा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दिनांक 21.03.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पति बाहर काम करता है, पीड़िता घर में अकेली रहती थी, पीड़िता को विगत एक माह पहले से शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता था की दिनांक 17.11.2025 के रात्रि पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध का एवं गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकजपटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, श्री डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आरोपी शिवकुमार कुर्रे जो घर आया हुआ था को उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 04.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया lउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में स.उ.नि. आदित्य सिंह , आरक्षक सेतराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
शक्ति जिले की जैजैपुर पुलिस ने किया छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार
शक्ति -थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया गया है।जैजैपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम भोथीडीह का नागेश्वर चंद्रा, बड़े गुड्डू कंवर अपने मोटर सायकल तुमको, तुम्हारे घर पहुँचा देते है। कहने लगे जिसे मना करने पर हम लोग तुम्हारे घर में छोड़ देगे कहकर जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बैठा लिये और घर न ले जाकर गांव मे अन्य जगह भांठा बाड़ी में ले जाकर गुड्डू ने उसके दोनों हाथ को पकड़कर और नागेश्वर चन्द्रा ने उसके दोनों पैर को पकड़कर बेईज्जत करने की नियत से उसके पहने हुए कपड़े को खोल रहे थे। उसके द्वारा मना करने पर उन दोनों के द्वारा उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थीया को बांये हाथ की कलाई में चोंट आयी है। वह बचाओ-बचाओ कहकर चिल्ला रही थी तब गुड्डू कंवर ने उसके मुंह को दबा दिया था। उसके बाद उसका पति ग्राम खम्हारडीह के अपने दोस्त के साथ उसे खोजते हुए वहां पर पहुंचे तब नागेश्वर चंद्रा बड़े गुडडू कंवर उसके पति को देखकर दौड़ते हुए भाग गये। कि रिपोर्ट पर अपराध 122/2026 धारा 140(3), 115(2), 74, 3(5) भा0न्या0सं0, 3(1)(ब)(i)(ii) अनु0 जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद् कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रापुसे), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डा भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्तकाल टीम गठित कर आरोपीगण नागेश्वर चंद्रा पिता रोहित कुमार चंद्र उम्र 30 साल, अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुडडू कंवर पिता स्वर्गीय राम प्रसाद कंवर उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी भोथीडीह के सकुनत पर दबिश देकर दिनांक 05.05.2026 को गिर. किया गया था जो देर रात्रि हो जाने पर आज दिनांक 06.05.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपीगण का जेल वारंट बनने से आरोपीगण को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सउनि उपेन्द्र यादव, प्र. आर. 330 परमानन्द घृतलहरे. आर. 140अरूण कुमार चन्द्रा, आर.133 विजय कुर्रे व म आर. 392 सीमा सिदार का विशेष योगदान रहा







