अवैध धर्मांतरण के शिकार 50 परिवारों की तेंदुआ धाम के राम मिलेंगे आश्रम में हुई घर वापसी. परम पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में एवं घर वापसी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख अंजू गबेल की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम.



अवैध धर्मांतरण के शिकार 50 परिवारों की तेंदुआ धाम के राम मिलेंगे आश्रम में हुई घर वापसी. परम पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में एवं घर वापसी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख अंजू गबेल की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध धर्म की नगरी शिवरीनारायण के तेंदुआ धाम में चल रही श्री राम कथा के दौरान देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की सानिध्य में अवैध धर्मांतरण के शिकार 50 परिवारों की हिंदू धर्म में वापसी हुई। इस दौरान घर वापसी कार्यक्रम के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे तथा इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के ऐसे करीब 50 परिवारों की घर वापसी करवाई गई तो वहीं परम पूज्य रामभद्राचार्य जी महाराज ने सभी परिवारों को बड़े ही आत्मीयता के साथ उनके नाम से पुकारते हुए उन्हें सुंदरकांड का पाठ करने का भी आग्रह किया. साथ ही कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी कार्य कर रहे हैं एवं आप भी सदैव अपनी धर्म की रक्षा करें। तो वहीं इस दौरान घर वापसी करने वाले परिवारों में भी परम पूज्य रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर काफी सुखद अनुभूति हुई एवं उन्होंने कहा कि हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि देश के इतने बड़े संत का आशीर्वाद हमें मिलेगा
इस दौरान घर वापसी करने वाले परिवारों में भी जहां काफी उत्साह देखा गया तो वहीं बहुत से परिवारों ने बताया कि वे लोगों के प्रलोभन में आकर धर्मांतरण का शिकार हो गए थे किंतु आज घर वापसी के माध्यम से उन्हें काफी खुशी हो रही है एवं उन्हें अपनी गलतियों का भी एहसास हो रहा है। इस अवसर पर घर वापसी कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने भी कहा कि आज भगवान श्री रामचंद्र जी की कथा का यह पावन अवसर एक गौरवशाली दिन है कि आज 50 परिवार जो की किन्हीं कारणों से भटक चुके थे। आज में पुनः हिंदू धर्म में वापस लौट रहे हैं। यह काफी प्रसन्नता का विषय है। एवं हम सदैव सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना योगदान दें. घर वापसी कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म में वापस आने वाले 50 परिवारों ने जहां कथा का भी श्रवण किया तो वहीं सार्वजनिक भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण कर इस पूरे कार्यक्रम में सुखद अनुभूति प्राप्त की









