जांजगीर चांपा जिले में खुलेगा पर्यावरण संरक्षण का कार्यालय मंत्री ओपी चौधरी को दिया गया ज्ञापन. जिलाध्य अंबेश जांगड़े एवं प्रवक्ता विकास शर्मा के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन. भाजपा नेताओं ने कहा- औद्योगिक जिला होने के कारण पृथक कार्यालय की नितांत आवश्यकता

जांजगीर चांपा जिले में खुलेगा पर्यावरण संरक्षण का कार्यालय मंत्री ओपी चौधरी को दिया गया ज्ञापन. जिलाध्य अंबेश जांगड़े एवं प्रवक्ता विकास शर्मा के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन. भाजपा नेताओं ने कहा- औद्योगिक जिला होने के कारण पृथक कार्यालय की नितांत आवश्यकता kshititech
जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते हुए भाजपा नेता

जांजगीर चांपा जिले में खुलेगा पर्यावरण संरक्षण का कार्यालय मंत्री ओपी चौधरी को दिया गया ज्ञापन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भाजपा जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं विकास शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं पर्यावरण तथा जिले के प्रभारी मंत्रीओ.पी. चौधरी को जांजगीर-चांपा जिले में पर्यावरण कार्यालय खोलने हेतु आवेदन सौंपा गया।इस दौरान जिले में बढ़ते औद्योगिक विस्तार, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता एवं आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिले में पृथक पर्यावरण कार्यालय की मांग प्रमुखता से रखी गई। आवेदन में बताया गया कि पर्यावरण कार्यालय खुलने से स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा उद्योगों की निगरानी और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी तेजी आएगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अंबेश जांगड़े, के साथ विकास शर्मा, जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जांजगीर-चांपा एक औद्योगिक एवं कृषि प्रधान जिला है, जहां पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर कार्यालय खुलने से जनता को बिलासपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और जिले को इसका सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।पर्यावरण सुरक्षित होगा, तभी भविष्य सुरक्षित होगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading