51 जोड़ों का विवाह-03 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरीशंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य

51 जोड़ों का विवाह-03 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरीशंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य kshititech
3 मई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम

3 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा—अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरी शंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी रायपुर के राम मंदिर परिसर स्थित बाल्मिकी हॉल में उस समय सेवा, संस्कार और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भगवान श्री अग्रसेन जी की आरती एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय संरक्षक सियाराम अग्रवाल, धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी, राम मंदिर अध्यक्ष बृजलाल गोयल, प्रमुख मार्गदर्शक दीनदयाल गोयल एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।भजन गायक तरुण सोनी, पाखी शर्मा एवं प्रीति पोद्दार के मधुर भजनों के बीच 51 जोड़ों की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुईं। पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।द्वितीय सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी, संत युधिष्ठिर जी महाराज, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, विधायक संदीप साहू सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ, गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची को रोकते हैं तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संबल बनते हैं। यह आयोजन सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मंच तक सीमित न रहते हुए प्रत्येक मंडप में जाकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया एवं उन्हें उपहार भेंट किए। उनकी इस आत्मीयता और सादगी ने सभी को भावविभोर कर दिया।प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा—परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।”उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है और 51 कन्याओं का कन्यादान हमारे लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उत्तरदायित्व है।” उन्होंने इस आयोजन की सफलता का श्रेय समाज की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ परिश्रम को दिया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक प्रकल्पों को व्यापक स्तर पर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय अग्रवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल एवं प्रियंका अग्रवाल ने किया।समारोह में संगठन मंत्री संजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अजय खेतान, सुनील रामदास अग्रवाल, अशोक मोदी, संयोजक शोभा केड़िया, गुंजा सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल सहित संगठन की पूरी कार्यकारिणी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं वर-वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का महाकुंभ सिद्ध हुआ। आयोजन में आवास, भोजन, पंडाल, हल्दी-मेहंदी, श्रृंगार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक नवदंपत्ति को गृहस्थ जीवन की शुरुआत हेतु उपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए।यह आयोजन न केवल सुव्यवस्थित और गरिमामय रहा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामाजिक एकता और सेवा भावना की नई मिसाल स्थापित कर गया

51 जोड़ों का विवाह-03 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरीशंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य kshititech
3 मई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम
51 जोड़ों का विवाह-03 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरीशंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य kshititech
3 मई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम
51 जोड़ों का विवाह-03 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरीशंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य kshititech
3 मई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम
51 जोड़ों का विवाह-03 मई को राजधानी रायपुर में अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब.धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र जी ने कहा अद्भुत आयोजन.समाज आनादिकाल से सेवाभावी, छत्तीसगढ़ की बेटियों का कन्यादान, सेवा की पराकाष्ठा-गौरीशंकर अग्रवाल.विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-कन्याओं का घर बसाना ही असली पुण्य kshititech
3 मई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading