घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने लिया परम पूज्य रामभद्राचार्य जी से आशीर्वाद. तेंदुआ शिवरीनारायण में चल रहे राम कथा में पहुंची हुई है अंजू. राम मिलेंगे आश्रम में चल रहा है कार्यक्रम. राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ अशोक हरिवंश के मार्गदर्शन में चल रहा है कार्यक्रम





घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने लिया परम पूज्य रामभद्राचार्य जी से आशीर्वाद. तेंदुआ शिवरीनारायण में चल रहे राम कथा में पहुंची हुई है अंजू. राम मिलेंगे आश्रम में चल रहा है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजू गबेल ने जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण से लगे तेंदुआ धाम के राम मिलेंगे आश्रम में चल रही श्री राम कथा के भव्य आयोजन में पहुंचकर परम पूज्य रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक परम पूज्य रामभद्राचार्य जी एवं अंजू गबेल की मुलाकात हुई तथा रामभद्राचार्य जी ने अंजू गबेल द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की तथा कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आपके द्वारा किया जा रहा यह कार्य प्रशंसनीय है एवं शक्ति जिले की नारी शक्ति के रूप में आप पूरे प्रदेश एवं देश में धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रही हैं। एवं भगवान श्री रामचंद्र जी आपको और अधिक शक्ति प्रदान करें तथा इस मुलाकात के दौरान रामभद्राचार्य जी की अद्भुत शक्ति का आशीर्वाद अंजू गबेल को मिला एवं अंजू गबेल ने भी बहुत ही विस्तार पूर्वक परम पूज्य महाराज जी को घर वापसी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही शक्ति जिले में आने का उन्हें निमंत्रण भी दिया
धर्म की नगरी शिवरीनारायण के तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है एवं इस आयोजन में जहां देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंच रहे हैं तो वहीं इस अवसर पर परमपूज्य वासुदेवनंद सरस्वती महाराज, किन्नर अखाड़ा प्रमुख मां टीना सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया है।राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि यह स्थल माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण में स्थित है, जहां ‘कलिंग शैली’ में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आश्रम में औषधालय, वैदिक विद्यालय, गौ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गीता वाटिका, शबरी रसोई और निर्धन कन्या विवाह जैसी अनेक सामाजिक-धार्मिक पहल संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों – दिव्यांगजन, रक्तदाता, कुष्ठ रोगी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों – को समर्पित विशेष दिवस भी आयोजित किए जा रहे हैं






