वैष्णो देवी दर्शन का रिकॉर्ड टूटते.साल 2026 के 4 महीनो में ही 30 लाख भक्तों ने किये दर्शन. प्रतिदिन 30000 श्रद्धालुओं के दर्शन का है औसत

वैष्णो देवी दर्शन का रिकॉर्ड टूटते.साल 2026 के 4 महीनो में ही 30 लाख भक्तों ने किये दर्शन. प्रतिदिन 30000 श्रद्धालुओं के दर्शन का है औसत kshititech

वैष्णो देवी दर्शन का रिकॉर्ड टूटते.साल 2026 के 4 महीनो में ही 30 लाख भक्तों ने किये दर्शन. प्रतिदिन 30000 श्रद्धालुओं के दर्शन का है औसत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर

शक्ति -विश्व स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में ही 2992479 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक चुके हैं, जो बीते वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।श्रद्धा और आस्था का यह सिलसिला संकेत दे रहा है कि यदि परिस्थितियां सामान्य बनी रहीं तो इस वर्ष यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। हालांकि वर्तमान में देशभर के शिक्षा संस्थानों में जारी दाखिले को लेकर यात्रा में कुछ कमी जारी है पर जानकारों का कहना है की जारी मई माह से दूसरे पख़वाड़े यानी 15 मई के बाद यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में 20 से 25 हज़ार में बीच यात्रा का आंकड़ा बना हुआ है।श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन और स्थानीय व्यापारी वर्ग के संयुक्त प्रयासों से यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। श्रद्धालु बिना किसी भय या असुविधा के आधार शिविर कटड़ा पहुंचकर पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से 25 हजार श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं, जबकि सप्ताहांत यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यह संख्या 30 हजार से 35 हजार के बीच पहुंच रही है। जिससे कटड़ा सहित पूरे त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। जगत जननी मां वैष्णो देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है और श्रद्धालु परिवार सहित यात्रा का आनंद ले रहे हैं।आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025 के पहले चार महीनों में 2869400 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह संख्या बढ़कर 2992479 हो गई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पहले चार महीनों में 123079 अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं।मासिक आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 में 6,96,914 श्रद्धालुओं ने यात्रा की, फरवरी में 4,45,178 तथा मार्च माह में 9,36,046 श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य दर्शन किए। इसी तरह अप्रैल माह में 914341 श्रद्धालु माँ के चरणों में नतमस्तक हुए। वहीं वर्ष 2025 में जनवरी में 5,69,164, फरवरी में 3,78,865 और मार्च में 9,40,143 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। वही अप्रैल माह में 981228 श्रद्धालु माँ के भवन पहुंचे थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading