बसंत कुमार मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने दी बधाई. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रायगढ़. समाजसेवी अमर सुल्तानिया एवं डॉक्टर नितेश अग्रवाल ने कहा- बसंत जी के नेतृत्व में सम्मेलन के संगठन को मिलेगी मजबूती। पहली बार झारखंड से मिला समाज को नेतृत्व

बसंत कुमार मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने दी बधाई. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रायगढ़. समाजसेवी अमर सुल्तानिया एवं डॉक्टर नितेश अग्रवाल ने कहा- बसंत जी के नेतृत्व में सम्मेलन के संगठन को मिलेगी मजबूती। पहली बार झारखंड से मिला समाज को नेतृत्व kshititech

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -26 अप्रैल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संपन्न राष्ट्रीय निर्वाचन में झारखंड में प्रदेश के रांची निवासी समाजसेवी बसंत कुमार मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर 384 वोटो से निर्वाचित होने पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है। तो वहीं विगत दिनों संपन्न इन निर्वाचन में छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागीता की थी तथा डाक मत के माध्यम से समय पर अपना वोट देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के इस निर्वाचन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रायगढ़ सहित सम्मेलन के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रायगढ़ ने कहा कि बसंत कुमार मित्तल जो की अग्रवाल समाज के एक वरिष्ठ एवं कर्मठ समाजसेवी हैं तथा उनके कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के इस संगठन को आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती मिलेगी। तथा संतोष अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अन्य सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को भी उनके नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तथा कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जो कि पूरे देश भर में अग्रवाल समाज के लोगों का सबसे पुराना संगठन है।एवं यह संगठन आज सेवा के काम हो रचनात्मक कार्य हो। समाज हित के काम हो लगातार आगे रहता है

समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने भी दी नई केंद्रीय टीम को बधाई

। छत्तीसगढ़ के समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने भी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आप सभी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का संगठन मजबूत होगा एवं अग्रवाल समाज के प्रत्येक परिवारों के लोग इस संगठन से जुड़कर इसकी स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों को गति देंगे। ऐसी कामना करते हैं।तथा अमर सुल्तानिया ने कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जो कि देशभर में अग्रवाल समाज के लोगों का एक सर्वव्यापी संगठन है। एवं यह संगठन लगातार कई दशकों से सक्रिय रूप से काम कर रहा है

चांपा के डॉ नितेश अग्रवाल ने कहा- नए पदाधिकारियो के नेतृत्व में संगठन होगा मजबूत

चांपा के समाजसेवी डॉक्टर नितेश अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय निर्वाचन में सफलता अर्जित करने वाले सभी पदाधिकारियो को उनकी जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नए नेतृत्व से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्व की भांति और अधिक मजबूत होगा। तथा समाज हित के साथ-साथ राष्ट्रहित के कामों को भी गति मिलेगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading