राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे गोपाल शरण गर्ग ने समाज के सदस्यों के नाम जारी किया खुला पत्र



राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे गोपाल शरण गर्ग ने समाज के सदस्यों के नाम जारी किया खुला पत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष. उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। तथा सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व ने जहां अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के देश के विभिन्न राज्यों में जो सदस्य हैं उनके पास डाक के माध्यम से मतदान देने हेतु मत पत्र भेजा गया है। एवं गाइड लाइन जारी की गई है एवं 25 अप्रैल तक प्रत्येक मतदाताओं से उनकी स्वीकृति पत्र मंगाई गई है।इसी बीच अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गोपालशरण गर्ग ने सोशल मीडिया के माध्यम से अग्रवाल समाज के लोगों एवं सम्मेलन के सदस्यों के नाम एक खुला पत्र जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की चुनावी प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया/ व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ लोगो द्वारा मेरे विरुद्ध तथ्यों के परे दुष्प्रचार देखकर मन में बेहद पीड़ा है। मन्दिर के निर्माण या सामाजिक कार्यों के लिए पिछले कुछ वर्षों में समाज द्वारा किये गये योगदान का सम्पूर्ण विवरण कार्यालय में पारदर्शी रूप से उपलब्ध है। श्री गोपाल गोयल, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के द्वारा ही किसी भी व्यय के लिए चैक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार है।गोपाल शरण गर्ग ने कहा है की मेरे कार्यकाल के दौरान किये गये संस्था के सम्पूर्ण कार्यों का लेखा-जोखा पारदर्शी रूप से उपलब्ध है। और हर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक व सम्मेलन की आम सभा में पेश होकर सर्वसम्मति से पास होता रहा है। मैने तो 15 मार्च 2026 को अग्रोहा शक्ति पीठ अग्रोहा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति व आम सभा में अपना त्यागपत्र भी पेश कर दिया था जिसे पुरे सदन ने सर्व सम्मति से वापस किया और मेरे नेतृत्व को पुनः स्वीकार किया।फिर भी मैने सविधान की पालना करते हुवे चुनावी प्रक्रिया को भी अपनाया और चुनावी प्रक्रीया शुरू की जिसमे भी आप लोगो का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। फिर भी यदि किसी को कोई संशय है तो चुनाव के उपरान्त श्री एस.एस. अग्रवाल न्यू फ्रेंड्स कालोनी नयी दिल्ली एवं उनके द्वारा चिन्हित प्रतिष्ठित व्यक्तियों के समक्ष सम्पूर्ण लेखा-जोखा का विवरण पारदर्शी रूप से प्रस्तुत किये जाने के लिए मैं संकल्पित हूँ।मुझे विश्वास है कि समाज ऐसे व्यक्ति जो कि बिना किसी तथ्य के आधार पर निराधार झूठे व बेबुनियादी दुष्प्रचार कर रहे हैं, को सिरे से नकार देगा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अग्रजनों की सबसे पुरानी संस्था है और अन्य नई संस्थाओं के कुछ पदाधिकारियों द्वारा पीछे के दरवाजे से कब्जा करने के प्रयास को समाज विफल करेगा।भरोसा है कि पूरे देश में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों द्वारा सदैव की भांति मुझे एवं हमारे पैनल को आशीर्वाद मिलता रहेगा
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में गोपाल शरण गर्ग एवं बसंत कुमार मित्तल दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। तथा राष्ट्रीय महामंत्री के लिए गोपाल गोयल। रमेश चंद्र बंसल। नरेश कुमार बंसल। ऋषिकेश मित्तल। पवन कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के लिए गजेंद्र कुमार गुप्ता। मोहन कुमार गुप्ता। एवं नत्थूराम जैन। राष्ट्रीय उप मंत्री के लिए अमित कुमार अग्रवाल। मनोज जिंदल।प्रमोद जैन। प्रकाश चंद गोयल।प्रेमचंद मंगल एवं संजय कुमार अग्रवाल प्रत्याशी है
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया सदस्यों को पत्र
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन83, मॉडल बस्ती, करील चाग, नई दिल्ली-110005 फोन : 9999254446 9990254446 के राष्ट्रीय निर्वाचन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र कंसल
निवासः 45, मॉडल बस्ती, करौल बाग, नई दिल्ली-110005
email bhupinderkas@gmail.com के द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय पदाधिकारी चुनाव सत्र-2026-2031 के संबंध मेंदिनांक-04 अप्रैल 2026 को
राष्ट्रीय परिषद् सदस्य, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन को पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के पांच वर्षीय सत्र 2026-31 के निर्वाचन हेतु आपका बैलेट पेपर इस पत्र के साथ संलग्न है। आपसे विनम्र आग्रह है कि समाज के सुदृढीकरण हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग नियमानुसार करें।मतदान हेतु महत्वपूर्ण निर्देश-कृपया बैलेट पेपर पर निशान लगाने से पहले निम्नलिखित नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आपका मत (Vote) मान्य रहे-वरीयता / निशान-प्रत्येक पद के सामने अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे केवल सही (1) का निशान लगाए।पदों के अनुसार अधिकतम सीमा निम्नवत है-
अध्यक्ष (President): केवल ा (एक) उम्मीदवार हेतु।महामंत्री (General Secretary): अधिकतम 02 (दो) उम्मीदवार हेतु।कोषाध्यक्ष (Treasurer): केवल 01 (एक) उम्मीदवार हेतु।
उप-महामंत्री (Dy-General Secretary): अधिकतम 04 (चार) उम्मीदवार हेतु।अमान्य मत (Invalid Vote)- निर्धारित संख्या से अधिक (✔) निशान लगाए जाने पर वह बैलेट पेपर स्वतः अमान्य माना जाएगा।बैलेट पेपर पर कहीं भी अपने हस्ताक्षर (Signature), नाम या कोई अन्य पहचान (Initial) अंकित न करें अन्यथा मत निरस्त कर दिया जाएगा।प्रेषण विधि (Dispatch Method)- निशान लगाने के पश्चात बैलेट पेपर को दिए गए खाली अंदरूनी लिफाफे में डालें और उसे पूरी तरह सील (Seal Pack) करें।सील बंद लिफाफे को केवल निम्नलिखित पते पर डाक/कूरियर द्वारा प्रेषित करें-सेवा में,पोस्ट बॉक्स संख्या-2677, पोस्टमास्टर करोल बाग,नई दिल्ली-110005।इसके अतिरिक्त, आप दिनांक 25 अप्रैल 2026 को स्वयं उपस्थित होकर भी अपना मतदान कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से मतदान करने हेतु समय प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगा। आप अपना मत-पत्र (Ballot Paper) निर्धारित मत-पेटी (Ballot Box) में मतदान केंद्र पर आर्य समाज मंदिर, 11204/5. डोरीवालान, मंदिर मार्ग, करोल बाग, नई दिल्ली-110005 पर आकर डाल सकते है उपरोक्त समस्त जानकारीभूपेन्द्र कंसल मुख्य चुनाव अधिकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रदान की गई है



