शक्ति की शान- दीपक, राष्ट्रीय स्तर के गज गौरव अवॉर्ड से दिग्गज हस्तियों के हाथों सम्मानित हुए शक्ति के माटी पुत्र वनरक्षक दीपक शर्मा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा के ज्येष्ठ भ्राता है दीपक, 12 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में हुआ दीपक का सम्मान, 70000 लोगों को किया जागरूक

<em>शक्ति की शान- दीपक, राष्ट्रीय स्तर के गज गौरव अवॉर्ड से दिग्गज हस्तियों के हाथों सम्मानित हुए शक्ति के माटी पुत्र वनरक्षक दीपक शर्मा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा के ज्येष्ठ भ्राता है दीपक, 12 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में हुआ दीपक का सम्मान, 70000 लोगों को किया जागरूक</em> kshititech
भुनेश्वर उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में दीपक शर्मा को मिला गज गौरव का अवार्ड

शक्ति की शान- दीपक, राष्ट्रीय स्तर के गज गौरव अवॉर्ड से दिग्गज हस्तियों के हाथों सम्मानित हुए शक्ति के माटी पुत्र वनरक्षक दीपक शर्मा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा के ज्येष्ठ भ्राता है दीपक, 12 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में हुआ दीपक का सम्मान, 70000 लोगों को किया जागरूक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आदिशक्ति मां महामाया देवी की पावन धारा में जन्मे एवं सदैव राष्ट्र प्रेम की भावना मन मे लिए कार्य करने वाले शक्ति शहर के दीपक शर्मा जो कि वर्तमान में प्रदेश के वन मंडल महासमुंद में वनरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, तथा अपनी कार्य कुशलता एवं सक्रियता तथा जिम्मेदारियो के सजग निर्वहन के लिए उन्हें 12 अगस्त को उड़ीसा प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे एवं प्रदीप कुमार आमत के हाथों देश के सर्वश्रेष्ठ गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया, तथा दीपक शर्मा को मिले इस सम्मान पर जहां उनके विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है

तो वहीं दीपक शर्मा ने भी अपने इस सम्मान को अपने विभाग एवं अपने परिवार को समर्पित करते हुए कहा है कि वे सदैव अपने विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा कर्मचारियों के सहयोग से अपने कार्यों को गति देते थे, तथा दीपक शर्मा ने वनरक्षक के रूप में अपने प्रभार क्षेत्र वाले गांव में ग्रामीणों की सामान्य भाषा शैली में स्वरचित गीतों एवं कहानियों के माध्यम से हाथियों के प्रति संवेदनशील बनाने का सफल प्रयास किया, तथा दीपक की इस प्रयास से जहां आए दिन हाथियों के हमले से होने वाली जन हानि में जहां गिरावट आई तो वही भारत सरकार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रारंभ की गई गज यात्रा योजना के माध्यम से सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया, तथा दीपक ने कहा कि उनकी इस सफलता तथा सम्मान का संपूर्ण श्रेय उनके वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत को है जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने गज यात्रा कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की तथा सभी के सहयोग से इसे गति दे पाए एवं दीपक शर्मा ने भेंटवार्ता में कहा कि मैं वनों एवं वन्यजीवों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा एवं हाथियों के संरक्षण संवर्धन एवं मानव हाथी द्वंद रोकने हेतु अधिक प्रचार प्रसार एवं उत्साह के साथ कार्य करूंगा

ज्ञात हो कि गज गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले दीपक शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश से ऐसे अकेले वनरक्षक हैं जिन्हें यह राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया है, एवं दीपक शर्मा इस गज यात्रा के माध्यम से प्रतिदिन तीन चरणों में ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रखने के उपायों को बताकर उन्हें जागरूक करते थे तथा उन्होंने आज पर्यंत तक लगभग 70000 लोगों को गज यात्रा के माध्यम से जागरूक भी किया एवं इस गज यात्रा से पूर्व क्षेत्र में हाथियों की दस्तक होते ही पूरे गांव सुने पड़ जाते थे तथा लोग दशहत में इधर-उधर भागते थे एवं आतिशबाजी तथा मशाल जलाकर हाथियों को भगाया जाता था तथा लोगों की जान सदैव जोखिम में रहती थी एवं हाथी भी इतने आक्रमक हो गए थे कि ग्रामीणों पर वे सदैव हमला करते थे तथा 2 वर्ष पूर्व ही दीपक शर्मा ने गांव में चौपाल लगाकर तथा लोगों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जागरूक किया एवं हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षा के उपायों को समझाया जिसके प्रति फलस्वरुप यह सभी संभव हो सका

दीपक शर्मा की सफलता पर शक्ति शहर के उनके अनुज भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष गौतम शर्मा सहित पूरी टीम ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, ज्ञात होगी दीपक शर्मा का पूरा परिवार सदैव रचनात्मक कार्यों में अग्रणी योगदान देता है उनके पिता स्वर्गीय विनोद शर्मा दशको तक पुलिस विभाग में सेवा करते हुए सेवानिवृत हो गए थे, एवं विगत वर्ष ही उनका निधन हो गया, तो वहीं उनके अनुज भ्राता फ्रेंड्स ज़ोन मेंस बियर के संचालक गौतम शर्मा रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष भी हैं

प्रातिक्रिया दे