कावेरी का हुआ सम्मान- शक्ति की नवपदस्थ एसडीएम कावेरी मरकाम का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान, कावेरी ने कहा सभी के सहयोग से शक्ति राजस्व अनुविभाग में करूंगी अपनी जिम्मेदारियो का सजगता से निर्वहन



शक्ति की नवपदस्थ एसडीएम कावेरी मरकाम का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान, कावेरी ने कहा सभी के सहयोग से शक्ति राजस्व अनुविभाग में करूंगी अपनी जिम्मेदारियो का सजगता से निर्वहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी सशक्तिकरण का पर्व है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए NHRSJC लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि शक्ति जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (2019) की डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम को जिला मुख्यालय शक्ति अनुविभाग के SDM के महती पद पर पदस्थापना आदेश जारी करते हुए महिला दिवस पर अनुपम उपहार दिया है जो स्वागतेय हैं तथा आज महिला दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग शक्ति जिला ने एस डी एम साहिबा को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर किया कि उनके कार्यकाल में शक्ति अंचल में नारी सशक्तिकरण के साथ महिला विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।तो वहीं SDM कावेरी मरकाम ने आयोग के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सबके सहयोग से अपने दायित्व निर्वहन में महिलाओं के साथ समाज के वंचितों को उनका हक दिलाने का प्रयास करूंगी।इन पलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के शक्ति जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल की जिला अध्यक्ष कांता यादव के साथ ही मीडिया एवं नारी शक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही ।



