शक्ति के निजी स्कूल संचालकों के संगठन का हुआ पुनर्गठन, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के संचालक योगेश साहू बने अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष, 8 मार्च को आयोजित थी बैठक, सचिव की जिम्मेदारी नितिन सोनी पर तो वहीं कोषाध्यक्ष बनाए गए तेज प्रकाश उपाध्याय

शक्ति के निजी स्कूल संचालकों के संगठन का हुआ पुनर्गठन, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के संचालक योगेश साहू बने अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष, 8 मार्च को आयोजित थी बैठक, सचिव की जिम्मेदारी नितिन सोनी पर तो वहीं कोषाध्यक्ष बनाए गए तेज प्रकाश उपाध्याय kshititech
अशासकीय विद्यालय संगठन शक्ति जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी

शक्ति के निजी स्कूल संचालकों के संगठन का हुआ पुनर्गठन, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के संचालक योगेश साहू बने अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष, 8 मार्च को आयोजित थी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबंध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला शक्ति इकाई का पुनर्गठन किया गया है ,सेंट थॉमस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा में अशासकीय विद्यालय संगठन जिला शक्ति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति, मालखरौदा, जैजैपुर एवं डभरा ब्लॉक के अशासकीय विद्यालयों के संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस बैठक में विद्यालयों के विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से निम्नानुसार पदाधिकारी का चयन किया गया । योगेश साहू अनुनय कान्वेंट स्कूल शक्ति अध्यक्ष, विजय लॉरेंस सेंट थॉमस स्कूल मालखरौदा उपाध्यक्ष, नितिन सोनी गुंजन स्कूल शक्ति सचिव, युगल किशोर बंजारे सहसचिव, तेज प्रकाश उपाध्याय लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति कोषाध्यक्ष, निकराम साहू संयुक्त सचिव, संतोष कुमार संयुक्त सचिव के पद पर चयनित किए गए। उमाशंकर यादव, दिनेश पुरोहित, राम कुमार साहू एवं रमेश यादव को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई। श्रीमती टुकेश्वरी टंडन,
वीरेश्वर यादव, रामकिशन साहू, खेमराज चंद्रा, सोमेश जायसवाल, मनोज चंद्रा, नरेंद्र कुमार , रजत पटेल, लखनलाल राज, बनवारी लाल वैष्णव, गोपाल प्रसाद जायसवाल को सलाहकार पद हेतु सर्वसम्मति से चयनित किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन से सदस्यों में अत्यंत उत्साह का माहौल था तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश साहू ने विश्वास दिलाया कि संगठन को और मजबूत करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा सभी अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं पर गंभीर विचार करके उसका उचित निवारण करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर रंग पंचमी की बधाई दी एवं नए पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि अशासकीय विद्यालयों की प्रगति हेतु वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading