सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के परिपालन में हुए सर्वेक्षण के बाद गौरवशाली हमारा शक्ति जिला- सक्ती जिले को मिली बड़ी पहचान: सक्ती बना हाथ से मैला ढोने से मुक्त जिला,सक्ती में नहीं मिला कोई मैनुअल स्कैवेंजर, जिला पंचायत सीईओ IAS वासु जैन ने की आधिकारिक पुष्टि, शक्ति जिले में जनगणना की तैयारी शुरू

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के परिपालन में हुए सर्वेक्षण के बाद गौरवशाली हमारा शक्ति जिला- सक्ती जिले को मिली बड़ी पहचान: सक्ती बना हाथ से मैला ढोने से मुक्त जिला,सक्ती में नहीं मिला कोई मैनुअल स्कैवेंजर, जिला पंचायत सीईओ IAS वासु जैन ने दी आधिकारिक पुष्टि, शक्ति जिले में जनगणना की तैयारी शुरू

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 20 अक्टूबर 2023 के आदेश तथा भारत सरकार द्वारा 01 फरवरी 2024 को मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढोने वाले कर्मियों) के सर्वेक्षण हेतु जारी दिशानिर्देशों के पालन में जिले में व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला पंचायत द्वारा जिले में गहन जांच एवं सत्यापन कार्य पूर्ण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति को हाथ से मैला ढोने (मैनुअल स्कैवेंजिंग) की प्रथा में संलिप्त नहीं पाया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने प्रमाण पत्र जारी कर सक्ती जिले को औपचारिक रूप से हाथ से मैला ढोने की कुप्रथा से मुक्त घोषित किया है। यह उपलब्धि जिले में स्वच्छता, मानवीय गरिमा एवं सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जिससे नवगठित सक्ती जिले को बड़ी पहचान मिली है

जनगणना-2027 के लिए तकनीकी सहायक एवं एमटीएस स्टाफ की भर्ती हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित

सक्ती-कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा भारत की जनगणना-2027 के सफल आयोजन के लिए तकनीकी सहायक एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की आपूर्ति हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। इस निविदा के माध्यम से जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र एजेंसियां भारत सरकार के जी ई एम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदा से संबंधित प्रमुख तिथियों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है, तथा निविदा खोलने की तिथि 24 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तय की गई है। निविदा खोलने का स्थान कलेक्टर कार्यालय, जिला सक्ती रहेगा। निविदा विवरण के अनुसार, निविदा अमानत राशि 1,06,740 रुपए निर्धारित की गई है। तकनीकी सहायक का मानदेय 25,000 रुपए प्रति माह एवं एमटीएस का मानदेय 18, 000 रुपए प्रति माह तय किया गया है। कार्य अवधि अधिकतम 18 माह (जनगणना-2027 की अवधि तक) होगी। निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित एजेंसी को जिले के विभिन्न कार्यालयों में आवश्यक तकनीकी सहायक एवं एमटीएस कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी। चयन प्रक्रिया शासन के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। इच्छुक एजेंसियों से अपेक्षा की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें। विलंब से प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं शर्तें जी ई एम पोर्टल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं

सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर की नियुक्ति हेतु पात्र–अपात्र सूची जारी, 17 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

सक्ती-मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर शासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थाओं को शासकीय संस्था के रूप में संचालित किए जाने के उद्देश्य से संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 दिसंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर पद हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। उक्त सूची के संबंध में अभ्यर्थी 17 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, रीपा भवन, लवसरा रोड, जेठा, जिला–सक्ती में स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी सक्ती जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading