*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, कृषि विभाग द्वारा जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि, प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे ने कहा- विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है आम बजट

केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, कृषि विभाग द्वारा जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि, प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे ने कहा- विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है आम बजट kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो
केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, कृषि विभाग द्वारा जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि, प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे ने कहा- विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है आम बजट kshititech
शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोड़े
केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, कृषि विभाग द्वारा जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि, प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे ने कहा- विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है आम बजट kshititech
कृषि विभाग द्वारा संपन्न हुआ शक्ति जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम

केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- रबी 2025-26 के अंतर्गत दो दिवसीय मानव संसाधन मानव विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एवं उप संचालक कृषि कार्यालय, जिला सक्ती, में किया गया। यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत बनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर तथा कृषि विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रगतिशील किसान, महिला किसान, पेस्टीसाइड डीलर, किसान मित्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री तरुण कुमार प्रधान, उप परियोजना संचालक कृषि एवं श्री नीरज कुमार सिंह, उप निदेशक (ई), केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा किया गयाप्रशिक्षण के दौरान श्री नीरज कुमार सिंह ने केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के कार्यों, उसकी उपयोगिता तथा धान एवं सब्जी फसलों में आईपीएम (समेकित नाशीजीव प्रबंधन) तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. आशीष जायसवाल ने खेती में सांस्कृतिक, यांत्रिक एवं जैविक उपाय अपनाने पर विशेष जोर देते हुए रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार, अनुशंसित मात्रा में एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ करने की सलाह दी। उन्होंने बीजोपचार के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि इससे बीज जनित रोगों की रोकथाम, बेहतर अंकुरण, मजबूत पौध एवं अधिक उत्पादन संभव होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि रासायनिक एवं जैविक दोनों प्रकार के बीजोपचार लाभकारी हैं तथा जैव उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।इसी क्रम में श्री कन्हैया लाल मीना ने एन.पी.एस.एस. मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी देते हुए कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कीटनाशकों का अधिक या गलत उपयोग फसल, मिट्टी एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने, रसायनों पर निर्भरता कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि वे प्राप्त जानकारी एवं तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाएंगे | इस दौरान डॉ. आशीष जायसवाल एवं श्री वरुणेश कुमार, सहायक बनस्पति संरक्षण अधिकारी, श्री कन्हैया लाल मीना, वैज्ञानिक सहायक, श्री जी.पी. हरिपाल, सहायक संचालक कृषि, कृषि विकास अधिकारी सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर, श्री कृतराज, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सक्ती, श्री सुमन सिंह पैकरा, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी सक्ती सहित विभागीय मैदानी अमले की गरिमामयी रही

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

सक्ती-राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम कर्रापाली निवासी मृतक स्व. श्री रोहित कुमार सिदार को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस के पत्नी श्रीमति बसंती बाई सिदार पति स्व. श्री रोहित कुमार सिदार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट किया प्रस्तुत,विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर खरा उतरेगा बजट – सहायक प्राध्यापक श्री सोमेश कुमार घितौडे

सक्ती-केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। कर्तव्य भवन में तैयार यह बजट कर्तव्य भाव से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य देश की आर्थिक विकास दर को तेज करना और उसे निरंतर बनाए रखना है। साथ ही भारत को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करते हुए नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करना, उनकी क्षमताओं का विकास करना तथा “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। केंद्रीय बजट को लेकर जिले में व्यापक चर्चा रही और विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्री सोमेश कुमार घितौडे ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 को “विकसित भारत 2047” की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। बजट में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की जानी है, जिससे छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि देशभर में 15,000 से अधिक सरकारी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स से जुड़ी कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी, जिससे युवाओं में रचनात्मकता और डिजिटल कौशल को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उच्च-गति रेल कॉरिडोर के विकास से आवागमन की सुविधाएं और बेहतर होंगी। यह बजट शिक्षा, उद्योग और कृषि सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करता है

जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण हुई धान खरीदी प्रक्रिया,कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के कुशल निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया दिन-रात सतत निरीक्षण

सक्ती-जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत संचालित धान खरीदी व्यवस्था जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी, सुनियोजित प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय के कारण पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बेहतर तालमेल से धान खरीदी कार्य को सफल बनाया गया। धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने एवं पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न गठित जांच दलो द्वारा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों सहित अन्य सभी जगहों का दिन-रात सतत निरीक्षण किया गया, जिससे व्यवस्था में कसावट बनी रही और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के साथ-साथ धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशन में सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। केंद्रों पर समयबद्ध तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, किसानों के बैठने-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक सख्ती एवं नियमित निगरानी के चलते धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था अथवा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया। वहीं पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका से कानून-व्यवस्था नियंत्रित रही, जिससे खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु वातावरण में संपन्न हो सकी, जिला प्रशासन की इस सुनियोजित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से किसानों में संतोष और भरोसा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। किसानों ने समय पर धान खरीदी, व्यवस्थित प्रक्रिया और प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला प्रशासन की सराहना की है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के नेतृत्व में दिन-रात की सतत निगरानी, स्पष्ट दिशा-निर्देश और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के कारण जिले में धान खरीदी कार्य एक सफल और उदाहरणीय व्यवस्था के रूप में संचालित हुआ है। धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जिले के किसानों में भी संतुष्टि देखी गई और सभी ने इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की है

केंद्रीय बजट से रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगी नई गति — युवा प्रदीप कुमार

सक्ती-केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2026 को संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। नागरिकों ने इस बजट को देशहित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।इसी क्रम में सक्ती निवासी युवा श्री प्रदीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रगतिशील भारत की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने बताया कि इस बजट में विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो आने वाले समय में रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने आगे कहा कि बजट में शिक्षा, आधुनिक कृषि, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शिक्षा, कृषि, चिकित्सा और उद्योग जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल किया है। श्री प्रदीप कुमार ने केंद्रीय बजट को संतुलित और सराहनीय बताते हुए कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 से 25 फरवरी 2026 तक होगी आयोजित

सक्ती- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (हाथीपांव) हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 10 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक बूथ स्तर में स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा खिलाई जाएगी और 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी तक मितानिन व आंगनबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी साथ ही 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक मापअप राउंड अंतर्गत छूटे हुए व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी।

केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, कृषि विभाग द्वारा जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि, प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे ने कहा- विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है आम बजट kshititech
शक्ति जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न
केंद्रीय बजट की पूरे शक्ति जिले में हो रही प्रशंसा, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में धान खरीदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, कृषि विभाग द्वारा जिले में मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आकस्मिक मृत्यु पर मिली सहायता राशि, प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोडे ने कहा- विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है आम बजट kshititech
शक्ति जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

प्रातिक्रिया दे

Back to top button