जन हितैषी होगा मोदी सरकार का आम बजट- केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार के लिए 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक, बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गठित की थी समिति



केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार के लिए 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक, बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गठित की थी समिति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बजट को व्यापक रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रचार प्रचार करने के लिए विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक समिति का गठन किया था, जिसमें पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, 6 सदस्यीय समिति में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा नेता अखिलेश सोनी, प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित चिमनानी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं, जो केंद्रीय बजट 2026- 27 को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति तैयार करेंगे,बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्रीनिर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट की मुख्य बातों को आम जनता तक पहुँचाना और इसके प्रचार अभियान को व्यवस्थित करना है।यह समिति बजट के प्रचार-प्रसार और उससे होने वाले लाभों के बारे में राज्य में सक्रिय भूमिका निभाएगी
30 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में हुई समिति की बैठक
केंद्रीय बजट प्रचार प्रचार समिति के अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने 30 जनवरी को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में एक बैठक ली, इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी,राजनांदगांव के सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन मार्कंडेय, प्रवक्ता अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही एवं तेजपाल के शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे, बैठक में जहां विस्तार पूर्वक केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की गई तो वहीं आवश्यक निर्णय लिए गए
केंद्रीय बजट 2026 27 की टीम में बिलासपुर के दो छात्रों को मिला राष्ट्रीय मंच, जानिए कैसे हुआ छात्रों का चयन?
विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग के छात्र रवि कुमार यादव और प्रगति राज संसद भवन में आयोजित बजट चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह चयन विश्वविद्यालय और पूरे बिलासपुर के लिए गौरव का विषय है, एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजटदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला केंद्रीय बजट एक फरवरी को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रस्तुत किया जाएगा। बजट प्रस्तुति के बाद एक विशेष चर्चा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें देश के चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से चयनित रवि कुमार यादव एमबीए फाइनेंस मार्केटिंग के अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं, जबकि प्रगति राज एमबीए फाइनेंस की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा हैं। दोनों विद्यार्थी संसद की दीर्घा से बजट प्रस्तुति का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे।नीति आधारित सत्रों में लेंगे भाग-बजट प्रस्तुति के बाद आयोजित सत्रों में दोनों छात्र शिक्षा, वित्त, कौशल विकास और आर्थिक नीतियों से जुड़े विषयों पर होने वाली चर्चाओं में भाग लेंगे। इससे उन्हें नीति निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।चयन की प्रक्रिया-विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुछ दिन पहले दिल्ली से इस संबंध में विश्वविद्यालय को सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद कुलसचिव डॉ. अश्वनी दीक्षित की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई। समिति ने मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेकर योग्य छात्रों के नाम दिल्ली भेजे।दिल्ली में हुई अंतिम चयन प्रक्रिया के बाद रवि कुमार यादव और प्रगति राज का नाम तय किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह अनुभव विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।छात्रों के लिए सीखने का अनूठा अवसर-बजट चर्चा कार्यक्रम में शामिल होना विद्यार्थियों के लिए एक नया और महत्वपूर्ण अनुभव होगा। इससे उन्हें देश की आर्थिक नीतियों और निर्णय प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा।मेरे लिए यादगार अनुभव होगा’ – रवि कुमार यादवरवि कुमार यादव ने कहा कि संसद भवन में बजट देखना और उस पर चर्चा का हिस्सा बनना उनके लिए यादगार अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि वे बजट से जुड़े आर्थिक संकेतकों, फाइनेंशियल मार्केट्स और नीतिगत फैसलों पर विशेष तैयारी कर रहे हैं।नीति निर्माण को समझने का मौका मिलेगा’ – प्रगति राज-प्रगति राज ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की प्राथमिकताओं का आईना होता है। वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन से जुड़े प्रावधानों पर खास नजर रखेंगी।देश के प्रमुख संस्थानों के छात्र होंगे शामिलबजट सत्र के लिए गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश, आईआईएम बोधगया, आईआईएम अहमदाबाद, गुजरात और गुवाहाटी विश्वविद्यालय के छात्रों का भी चयन किया गया है।



