सक्रिय है हमारी पुलिस- डकैती की साजिश करते 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता, स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंच गए थे शहर में, गुरुवार की घटना

सक्रिय है हमारी पुलिस- डकैती की साजिश करते 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता, स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंच गए थे शहर में, गुरुवार की घटना kshititech
डकैती की साजिश करने वाले गिरफ्तार आरोपी

डकैती की साजिश करते 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता, स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंच गए थे शहर में, गुरुवार की घटना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- रायपुर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर शहर में वारदात की तैयारी के लिए पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी कैनाल रोड पर खड़े होकर प्लानिंग कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी योजना थी कि चिन्हांकित घर में 3 लोग घर के अंदर घुसते, 2 बाहर निगरानी करते और 1 स्कॉर्पियो में बैठा रहता। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तत्काल फरार हो जाते थे। पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी में तलवार, 4 लकड़ी के डंडे और 1 हॉकी स्टिक बरामद किया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, गुरुवार (29 जनवरी) शाम 5 बजे मुखबिर की सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी दुर्गा नगर कैनाल रोड में खड़े होकर डकैती की योजना बना रहे है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्कॉर्पियो (CG 23 J 6367) में बैठे 6 आरोपियों को घेराबंदी करके दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की प्लानिंग करने की बात स्वीकारी है। आरोपियों में टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला (30)आलोक साहनी (23)नितेश साहनी (24)शुभम साहनी (19)इंद्र कुमार उर्फ सुमित निषाद (25) और कुंदन साहनी (26) शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading