*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

नितिन जी एवं नारायण जी की आत्मीय मुलाकात- नारायण चंदेल ने करी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, चंदेल जी ने दी नितिन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई

नितिन जी एवं नारायण जी की आत्मीय मुलाकात- नारायण चंदेल ने करी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, चंदेल जी ने दी नितिन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई kshititech
दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी से नारायण चंदेल की मुलाकात

नारायण चंदेल ने करी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- देश की राजधानी दिल्ली में छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से सौजन्य भेट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री चंदेल ने नितिन नबीन जी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनके यशस्वी व उज्जवल भविष्य के लिये हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया। तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी से राजनैतिक चर्चा भी करी एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा चर्चा की,ज्ञात हो की पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के तत्कालीन सह प्रभारी रहते हुए नितिन नवीन जी का अनेकों बार जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में आगमन हुआ तथा वे अनेकों बार अविभाजित जांजगीर चाम्पा जिले के भारतीय जनता पार्टी की बैठकों में भी शामिल हो चुके हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button