*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनता है सशक्त भविष्य,अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में संस्कार और संस्कृति का भव्य उत्सव,माईनिंग चैयरमेन सौरभ सिंह भी रहे मौजूद

वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनता है सशक्त भविष्य,अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में संस्कार और संस्कृति का भव्य उत्सव,माईनिंग चैयरमेन सौरभ सिंह भी रहे मौजूद kshititech
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम
वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनता है सशक्त भविष्य,अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में संस्कार और संस्कृति का भव्य उत्सव,माईनिंग चैयरमेन सौरभ सिंह भी रहे मौजूद kshititech
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम
वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनता है सशक्त भविष्य,अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में संस्कार और संस्कृति का भव्य उत्सव,माईनिंग चैयरमेन सौरभ सिंह भी रहे मौजूद kshititech
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले— संस्कारयुक्त शिक्षा से बनता है सशक्त भविष्य,अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में संस्कार और संस्कृति का भव्य उत्सव

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा, अकलतरा में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वार्षिक उत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन परम श्रद्धेय बाबा जी श्री कापालिक धर्मरक्षित राम जी के पावन आशीर्वाद से तथा संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के कुशल नेतृत्व और सतत प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम आश्रम परिसर स्थित मंदिर में दर्शन कर परम पूज्य बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री (कैबिनेट मंत्री) गजेंद्र यादव जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनंद प्रकाश मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देव कुमार अघरिया, नगर पालिका नैला के उपाध्यक्ष अमित यादव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी द्वारा माता सरस्वती एवं अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने ज्ञानवर्धक नाटक, भक्ति एवं वीर रस से ओतप्रोत नृत्य, मोनो एक्ट, माँ-बच्चे के स्नेह को दर्शाती संवेदनशील प्रस्तुति, वन संरक्षण पर आधारित नृत्य नाटिका, भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक, विद्यार्थी जीवन की वास्तविकताओं एवं हास्य से भरपूर मंचन प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं।कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अघोर विद्यापीठ जैसे शिक्षण संस्थान शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिखाई दे रहा आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कला-बोध शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता का प्रतिफल है।उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने अपने संबोधन में कहा-परम पूज्य श्री कापालिक बाबा जी के आशीर्वाद से जो छोटा सा बीज कभी रोपा गया था, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है—यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजन यह सिद्ध करता है कि सही दिशा, समर्पण और सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संभव है। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों को बधाई दी।विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन श्री कृष्ण मोहन पाठक जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में विशेष योगदान देने वाले आश्रम परिवार के वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह, डॉ. इरशाद, रवि अग्रवाल, कृष्ण मोहन पाठक एवं के.पी. सिंह का विद्यालय परिवार की ओर से शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच पर सम्मान किया गया,कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कक्षा बारहवीं की छात्राएं कु. हंसिका साहू, केशिमा कंवर, श्रेयती दुबे एवं स्नेहा सिंह द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अंततः अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा का यह वार्षिक उत्सव शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का प्रेरक उत्सव बनकर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश छोड़ गया।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button