सोंठी ग्राम पंचायत में मितानिन दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, मितानिनों के सम्मान के साथ ही मितानिनों के कार्यों की हुई प्रशंशा, सरपंच राखी अशोक यादव ने कहा- मितानिन बहनों का कार्य प्रसंसनीय

सोंठी ग्राम पंचायत में मितानिन दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, मितानिनों के सम्मान के साथ ही मितानिनों के कार्यों की हुई प्रशंशा, सरपंच राखी अशोक यादव ने कहा- मितानिन बहनों का कार्य प्रसंसनीय kshititech
ग्राम पंचायत सोंठी में आयोजित मितानिन दिवस कार्यक्रम

सोंठी ग्राम पंचायत में मितानिन दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, मितानिनों के सम्मान के साथ ही मितानिनों के कार्यों की हुई प्रशंशा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 23 नवंबर को मितानिन दिवस के मौके पर शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत सोंठी में मितानिनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के द्वारा आयोजित मितानिन दिवस कार्यक्रम में जहां ग्राम सीठी की सरपंच श्रीमती राखी अशोक यादव, पूर्व जनपद सदस्य अशोक यादव,ग्राम पंचायत के सचिव श्री सिदार जी सहित पंचगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, तथा इस अवसर पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में सदैव मितानिनों के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली मितानिन बहनों को बुलाकर उनका सम्मान किया गया एवं उनके योगदान के प्रति पंचायत द्वारा आभार भी व्यक्त किया गया, इस अवसर पर सरपंच श्रीमती राखी अशोक यादव ने कहा कि आज मितानिन बहने पूरे वर्ष भर 24 घंटे गांव के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देती हैं, तो वहीं लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हुए समय-समय पर उन्हें घर पर ही आवश्यक चिकित्सा परामर्श के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान करती है, जो कि हमारे गांव के लिए गौरव की बात है, एवं आज का दिन मितानिन बहनों को समर्पित है, इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोंठी के सचिव श्री सिदार जी ने भी समस्त मितानिन बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज मितानिन बहने निस्वार्थ सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही है एवं हम सभी ग्रामवासी उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading