



सकरेली कलां में भागवत कथा में चतुर्थ दिवस वामन अवतार एवं श्री कृष्ण जन्म क्या हुआ सुंदर प्रसंग, सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा में सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजन कर रहे कथा श्रवण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल
सक्ती-निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में 17 नवंबर से सार्वजनिक भागवत कथा कथा शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं बेदी पूजन से किया गया. कथा 25 नवम्बर तक निरंतर जारी रहेगा. कथा समय 2 बजे से 6 बजे तक है,व्यास पीठ पर पं. मनोज तिवारी विराजमान हैं जिनके ओजस्वी वाणी से कथा का रसपान कराया जा रहा है। आज चतुर्थ दिवस वामन अवतार की कथा सुनाई गई. बाल वामन प्रभु का आकर्षक मनमोहक झांकी श्रोताओं का मन मोह लिया. व्यास पीठ से पं. मनोज तिवारी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, भगवान अपने भक्तों के लिए अनेकों अवतार लिए है, उनमें से एक अवतार प्रभु वामन का भी है. भगवान प्रेम के भुखे होते हैं, उन्हें सिर्फ श्रद्धा भक्ति चाहिए, तथा श्री कृष्ण जन्म का भी सुंदर प्रसंग कथा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया,कथा श्रवण के आसपास के कई गांवों को श्रोता आ रहें हैं, पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, ग्राम वासियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।





