विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन का दिया धन्यवाद- शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पुलिस थाना शक्ति का शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों को मिली वाहन चालन एवं कानून की जानकारी

विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन का दिया धन्यवाद- शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पुलिस थाना शक्ति का शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों को मिली वाहन चालन एवं कानून की जानकारी kshititech
लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के बच्चे पहुंचे शैक्षणिक भ्रमण पर

शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पुलिस थाना शक्ति का शैक्षणिक भ्रमण

सक्ती-लिटिल फ्लावर विद्यार्थियों के द्वारा थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया 9th से 12th तक के विद्यार्थियों के द्वारा शक्ति थाना का भ्रमण किया गया।थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि किस तरह से साइबर फ्रॉड कॉल से बचा जा सकता है उसके लिए हमें 19 30 पर कॉल करना है । एवं मोबाइल के गुम हो जाने पर CIER सी आई इ आर के द्वारा ब्लॉक किया जाएगा । कोई भी फ्रॉड कॉल आने पर उसे उठाए नहीं और जानकारी पूछने पर किसी को नहीं बताये । कोई भी व्यक्ति चाहे वह आपके घर वाले क्यूँ नहीं हो उन्हें कभी भी अपने फोन का otp नहीं बताए ना ही किसी से otp शेयर करे | अपने पेरेंट्स को हेल्मेट लगा कर बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें | अनजाने लोगों को अपना फोन कभी ना दे यदि कोई आपसे कॉल करने के लिये फोन मांगे तो उसे कभी ना दे यदि देते है तो सोच समझ कर दीजिये | अनजाने लोगों से ऑनलाइन फ्रेंडशिप नहीं करेंगे अभी आप बच्चे है जितनी फोन की आवश्यकता हो उतना ही इस्तेमाल करें | थाना सकती के अंतर्गत 79 गाँव आते हैं इस बारे में भी जानकारी दी गई |

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading