खाटू धाम पहुंचे मित्तल जी- 12 जून को खाटू धाम में आयोजित द्वितीय अलंकरण की तैयारियो के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल पहुंचे खाटू धाम,कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मित्तल ने कहा- ऐतिहासिक होगा 12 जून का आयोजन

खाटू नरेश बाबा श्याम जी
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल

12 जून को खाटू धाम में आयोजित द्वितीय अलंकरण की तैयारियो के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल पहुंचे खाटू धाम,कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खाटू धाम राजस्थान से कन्हैया गोयल की खबर

खाटू धाम- 12 जून को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा राजस्थान प्रदेश के खाटू धाम में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 के आयोजन की तैयारीयो के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल अपनी टीम के साथ खाटू धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए तथा 12 जून के कार्यक्रम की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के साथ उनकी टीम ने खाटू धाम में स्थित अलंकरण समारोह के कार्यक्रम स्थल छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर वहां आवास व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल का हाल,भोजन व्यवस्था, इवेंट सहित अन्य तैयारियो का भी जायजा लिया, साथ ही पूरी व्यवस्थाओं से भी रूबरू हुए, इस दौरान खाटू धाम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने एक भेंटवार्ता में बताया कि बाबा श्याम की कृपा से द्वितीय अग्र अलंकरण का आयोजन खाटू नगरी में प्रस्तावित है, इस कार्यक्रम में देश-विदेश की अग्रवाल समाज की 36 अलग-अलग क्षेत्र में अपने कार्यों से अग्रकुल को गौरवांनित करने वाली महान विभूतियों को अग्रवाल समाज के दानदाता प्रायोजक परिवारों के सहयोग से सम्मानित किया जाएगा तो वहीं इस आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आने वाले दिनों के लिए अपनी संगठन संबंधी कार्य योजना भी तैयार की जाएगी

श्री मित्तल ने बताया कि 12 जून के इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से लगभग 1000 की संख्या में समाज के लोग पहुंचेंगे तथा सभी नागरिकों के लिए अग्रिम पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अग्रिम पंजीयन करवा कर समाज के लोग इन व्यवस्थाओं का लाभ ले सकते हैं, एवं इस कार्यक्रम के दौरान प्रायोजक परिवार एवं चयनित विभूति परिवार के लिए रुकने की संपूर्ण व्यवस्था निशुल्क की गई है,श्री मित्तल ने बताया कि 12 जून का कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया है तथा इसके लिए अग्रवाल समाज के देश-विदेश में निवासरत नागरिकों से आवेदन के माध्यम से जानकारियां मंगाई गई है तथा इन जानकारी के आधार पर उनका चयन कर कार्यक्रम से एक माह पूर्व ही इसकी चयनित सूची जारी कर दी जाएगी, खाटू धाम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के भी सदस्यों से मुलाकात कर उनसे पूरे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भी चर्चा की है

ज्ञात हो की अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन होना है तथा इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है, एवं प्रथम अलंकरण समारोह का आयोजन साल 2024 में कोलकाता में संपन्न हुआ था एवं खाटू धाम के कार्यक्रम को लेकर पूरी दुनिया के अग्रवाल समाज के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के भी सभी सदस्य इस अलंकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं, एवं अध्यक्ष राजकुमार मित्तल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 महान विभूतियों को सम्मानित किए जाने वाले अलंकरण कार्यक्रम के लिए लगभग 200 की संख्या में आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, एवं 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे एवं उसके पश्चात एक सप्ताह के अंदर सभी प्राप्त आवेदनों में से चयनित विभूति का चयन किया जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading