जय श्री श्याम के घोष से गूंज उठा शहर-शक्ति से रवाना हुई भटली श्याम की अर्जी यात्रा, 10 फरवरी को यात्रा का स्वागत करने आतुर नजर आए शहर वासी,अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने भी करी पूजा अर्चना, ऐतिहासिक धार्मिक पदयात्रा

शक्ति से 10 फरवरी को निकली भटली नरेश की पैदल निशान यात्रा
शक्ति से 10 फरवरी को निकली भटली नरेश की पैदल निशान यात्रा
शक्ति से 10 फरवरी को निकली भटली नरेश की पैदल निशान यात्रा

शक्ति से रवाना हुई भटली श्याम की अर्जी यात्रा, 10 फरवरी को यात्रा का स्वागत करने आतुर नजर आए शहर वासी,अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने भी करी पूजा अर्चना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 10 फरवरी को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर से भटली श्याम की अर्जी यात्रा निकाली गई,आकर्षक रथ पर बाबा श्याम सवार होकर श्याम प्रेमियों को अपना आशीर्वाद दे रहे थे,तो वही बैंड-बाजे के साथ यह यात्रा निकली, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में निशान उठाकर पैदल निकल पड़े जो की सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा कर उड़ीसा के श्री श्याम बिहारी मंदिर भटली पहुंचकर निशान अर्पित करेंगे, यात्रा के प्रारंभ होने के बाद शहर के अनेको स्थान पर श्याम प्रेमियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर श्याम प्रेमियों के लिए स्वल्पाहार एवं शरबत की व्यवस्था की थी, तथा इस अवसर पर अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अनेकों लोगों ने उपस्थित होकर बाबा श्याम की पूजा अर्चना की, तथा सभी श्याम प्रेमियों को उनकी सफल सुखद मंगलमय यात्रा की शुभकामना प्रेषित की ,इस अवसर पर श्री श्याम निशान पदयात्रा सेवा समिति शक्ति के सदस्य मौजूद रहे एवं यह यात्रा जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए उड़ीसा पहुंचेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading