स्वास्थ्य विभाग में 600 करोड़ का घोटाला-ओआरएस से लेकर बेडशीट तक में कमीशन. दो अधिकारी गिरफ्तार


स्वास्थ्य विभाग में 600 करोड़ का घोटाला-ओआरएस से लेकर बेडशीट तक में कमीशन. दो अधिकारी गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में करीब 600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. 27 जून की रात को ACB ने हेल्थ सर्विसेज की पूर्व डायरेक्टर जनरल (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल और डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इससे पहले, एजेंसी ने 18 जून को सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के चीफ डॉ. विजय कुमार रंगा को गिरफ्तार किया था.

