48 घंटे शेष, शक्ति जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, धान खरीदी को लेकर थम जाएगा अधिकारियों का निरीक्षण अभियान, रात- रात को अधिकारी कर रहे हैं सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में शांतिपूर्ण संपन्न होगा धान खरीदी का महा अभियान, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, खाद्य जिला सहकारी बैंक सहित अधिकारी जुटे हैं महा अभियान में, सम्मानित भी होंगे खरीदी प्रभारी




48 घंटे शेष, शक्ति जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, धान खरीदी को लेकर थम जाएगा अधिकारियों का निरीक्षण अभियान, रात- रात को अधिकारी कर रहे हैं सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में शांतिपूर्ण संपन्न होगा धान खरीदी का महा अभियान, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, खाद्य जिला सहकारी बैंक सहित अधिकारी जुटे हैं महा अभियान में, सम्मानित भी होंगे खरीदी प्रभारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। धान खरीदी के अंतिम चरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा दिन एवं रात्रिकालीन औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जांच दल मैदान में सक्रिय रहकर खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की विशेष रणनीति के तहत अब केवल दिन के समय ही नहीं, बल्कि रात्रि में भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों एवं जांच दल द्वारा धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों एवं भंडारण स्थलों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों की गतिविधियों, अवैध परिवहन, अमानक धान, फर्जी खरीदी सहित अन्य अनियमितताओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के समय धान की गुणवत्ता, वजन प्रक्रिया, बोरी सिलाई, स्टैकिंग व्यवस्था, किसानों के टोकन, हमालों की उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, प्रशासन की इस सतत निगरानी एवं औचक निरीक्षण से अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही अथवा अवैध कार्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि पात्र किसानों का एक-एक दाना धान नियमानुसार खरीदा जाए तथा शासन की राशि का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो। इसी उद्देश्य को लेकर जिले में 24 घंटे सतत निगरानी व्यवस्था लागू है और सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ फील्ड में डटे हुए हैं।
शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूर्णतः अलर्ट,धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त रखने पुलिस प्रशासन की 24 घंटे निरंतर पेट्रोलिंग जारी,जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर कड़ी निगरानी, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही,धान खरीदी से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 पर दें तत्काल सूचना
सक्ती-जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय हो गया है। किसानों के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों प्रशासनिक इकाइयों द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था के तहत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जहां एक ओर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। धान खरीदी के दौरान अव्यवस्था, विवाद, बिचौलियों की सक्रियता, अवैध लेन-देन, किसानों को परेशान करने जैसी किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। खरीदी केंद्रों पर पुलिस बल की पेट्रोलिंग से किसानों को सुरक्षित, शांत एवं निर्बाध वातावरण उपलब्ध हो रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि धान खरीदी में अनियमितता, भ्रष्टाचार, लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए, जेल भेजने की कार्यवाही भी की जाएगी। संयुक्त निगरानी व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, रजिस्टरों की जांच, टोकन सत्यापन, धान की गुणवत्ता एवं वजन, भंडारण और परिवहन प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे धान खरीदी कार्य में पूर्ण पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि नजर आए तो तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 पर सूचना दें। प्रशासन ने दो-टूक संदेश दिया है कि जिले में धान खरीदी कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान-हितैषी रहेगा तथा पात्र किसानों का एक एक दाना धान खरीदा जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।



