पेपर लीक मामले में 164 लोग गिरफ्तार.159 अभ्यर्थी भी शामिल



पेपर लीक मामले में 164 लोग गिरफ्तार.159 अभ्यर्थी भी शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति झारखंड राज्य में आबकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए 159 अभ्यर्थियों और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पेपर लीक के आरोप में अब तक 164 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार पांचों मुख्य आरोपी गैंग के सदस्य हैं, जिनका संबंध इस गड़बड़ी से है। इमारत से 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के रड़गांव से अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया गया। यह झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल परीक्षा से जुड़ा मामला है।



