*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

12 साल के बच्चे भी ईरानी युद्ध में उतरेंगे! IRGC के नए फरमान में क्या-क्या कहा गया?

12 साल के बच्चे भी ईरानी युद्ध में उतरेंगे! IRGC के नए फरमान में क्या-क्या कहा गया? kshititech

12 साल के बच्चे भी ईरानी युद्ध में उतरेंगे! IRGC के नए फरमान में क्या-क्या कहा गया?

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के 27 दिन हो गए हैं. करीब एक महीने से जारी इस युद्ध के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं, उधर से तेहरान भी इजरायली शहरों को निशाना बना रहा है. इसके साथ ही गल्फ में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइलों की बारिश कर रहा है. इन सबके के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि वह सभी बच्चे भी युद्ध में मदद के लिए शामिल हो सकते हैं, जो 12 साल तक के हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, आईआरजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि युद्ध से जुड़े कामों में मदद के लिए शामिल होने की कम से कम उम्र घटाकर 12 साल कर दी गई है. ईरान की सरकारी मीडिया पर दिखाई गई खबरों का हवाला देते हुए तेहरान में गार्ड्स के एक सांस्कृतिक अधिकारी रहीम नडाली की ओर से कहा गया कि ‘फॉर ईरान’ नाम की एक पहल के तहत लोगों को भर्ती किया जा रहा है, जिससे वे गश्त, चेकप्वाइंट और लॉजिस्टिक जैसे कामों में मदद कर सकें. IRGC के अधिकारी ने कहा कि आगे आने वाले लोगों की उम्र कम कर दी गई है और वे खुद शामिल होने की मांग कर रहे हैं, हमने कम से कम उम्र घटाकर 12 साल कर दिया है. उनकी ओर से आगे कहा गया कि अब 12 और 13 साल के ब्चचे भी अगर चाहें, तो इसमें हिस्सा ले सकते हैं.
.
.
एक रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी बातें, सरकारी मीडिया पर युद्ध से जुड़े प्रयासों के कवरेज के तौर पर बताई गई हैं. हालांकि, आईआरजीसी की इस घोषणा के बाद सुरक्षा से जुड़े कामों में नाबालिगों के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं. गौरतलब है कि ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद 2022 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें बच्चे और किशोर सेना के जैसी वर्दी पहने नजर आए थे. बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ने इस कदम की जमकर आलोचना की थी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button